Newzfatafatlogo

भाजपा ने संथाल आदिवासी बेटा को दिया बड़ा सम्मान : बाबूलाल मरांडी

 | 
भाजपा ने संथाल आदिवासी बेटा को दिया बड़ा सम्मान : बाबूलाल मरांडी
भाजपा ने संथाल आदिवासी बेटा को दिया बड़ा सम्मान : बाबूलाल मरांडी


रांची, 11 जून (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उड़ीसा सरकार के नव मनोनित मुख्यमंत्री मोहन मांझी के साथ दो उप मुख्यमंत्रियों केवी सिंहदेव एवं प्रभाती परीदा को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मरांडी ने कहा कि संथाल आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया जाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उड़ीसा की नव निर्वाचित राज्य सरकार प्रदेश की जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर होगी। डबल इंजन की सरकार डबल विकास के मार्ग को प्रशस्त करेगी।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ही है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच सकता है। सबका साथ, सबका विकास भाजपा की नीति, नीयत और संकल्प में शामिल है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उड़ीसा के नव मनोनित मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उड़ीसा की भाजपा सरकार जनता की सरकार बनकर गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित की सेवा में समर्पित रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/वंदना/चंद्र प्रकाश