Newzfatafatlogo

भाजपा ने 60 लाख युवाओं के भविष्य के साथ किया खिलवाड़: अखिलेश यादव

 | 
भाजपा ने 60 लाख युवाओं के भविष्य के साथ किया खिलवाड़: अखिलेश यादव
भाजपा ने 60 लाख युवाओं के भविष्य के साथ किया खिलवाड़: अखिलेश यादव


बांदा, 16 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से देश और प्रदेश में सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराकर 60 लाख लोगों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया गया है। उससे आहत युवा भाजपा को माफ नहीं करेंगे आने वाले चुनाव में सबक सिखाएंगे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को बांदा चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र के अतर्रा कस्बा स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी कृष्णा देवी पटेल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती के दौरान 60 लाख युवाओं ने परीक्षा दिया था उन्हें भरोसा था कि परीक्षा देने के बाद उन्हें नौकरी जरूर मिलेगी। लेकिन पेपर लीक होने से युवाओं को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह पेपर लीक नहीं हुए बल्कि सरकार ने पेपर लीक कराया था ताकि अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को नौकरी न देना पड़े। इसी तरह केंद्र सरकार ने फौज की नौकरी खत्म करके अग्नि वीर के नाम पर भर्ती की। जिनको शहीद होने पर आखरी समय पर भी सम्मान तक नहीं मिलेगा।

अखिलेश ने कहा कि अब अगर भाजपा की सरकार आ गई तो अभी तो फौज की नौकरी 4 साल की हुई है। पुलिस की तीन साल की नौकरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हवाई अड्डे रेलवे समेत अन्य जगह बेचने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें खनन के नाम पर बदनाम करने वाली सरकार की कलई खुल रही है। सबसे बड़े खनन माफिया भाजपा के लोग ही निकल रहे हैं।

अखिलेश ने महंगाई की चर्चा करते हुए कहा भाजपा ने जरूरत का हर सामान महंगा कर दिया है। खाद की बोरी चोरी करना भाजपा वालों ने पारले जी बिस्कुट से सीखा है। आप सभी को सावधान कर रहा हूं। भाजपा महंगाई बढ़ा रही है। दस साल में मोटरसाइकिल की कीमत दोगुनी कर दी है। बुखार की गोली पैरासिटामोल भी दोगुनी हो गई है। कहां कि आपके एक वोट से दो सरकारें जाएंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वैक्सीन में घोटाला किया है। भाजपा ने अधिकारी,कर्मचारी सभी को जबरन वैक्सीन लगवाया है। अब वैक्सीन कंपनी कह रही है कि हम वापस ले लेंगे। क्या शरीर से निकाली जा सकती है। भाजपा अब संविधान बदलना चाहती है। इन भाजपा वालों ने जो वादा किया है क्या पूरा किया? पूर्व मुख्यमंत्री ने हर घर नल परियोजना पर सवाल उठाए और कहा कि जो सरकार बुंदेलखंड में बम और मिसाइल बनाने की बात करती थी। अभी तक बुंदेलखंड में कोई कारखाना लगाया जहां बम और तोप का निर्माण होता है।

रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, बबेरू विधायक विशंभर यादव, चित्रकूट विधायक अनिल प्रधान पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधुसूदन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/बृजनंदन