Newzfatafatlogo

अपने भाषणों से जनता का ध्यान भटका रहे मुख्यमंत्री सुक्खू : भाजपा

 | 

शिमला, 04 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश में लोकसभा चुनाव और छह सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरूवार को कांग्रेस के चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के बागियों पर तीखे हमले बोले। वहीं भाजपा ने इस पर कड़ी आपति जताते हुए मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री केवल मात्र अपने भाषणों से जनता का ध्यान भटकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जनसभाओं में जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर हरे हैं, वो उन्हें शोभा नहीं देती।

सुखराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पहले भुट्टो और कुट्टो शब्द का प्रयोग किया जिससे स्पष्ट होता है कि वह दंगे भड़काने का प्रयास कर रहे हैं और उसके बाद उन्होंने स्पष्टीकरण भी दिया पर मुख्यमंत्री और बड़े नेताओं के मुख से इस प्रकार के शब्द संकेत ही होता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं और अभी से नहीं पहले से ही जनता का ध्यान भटकने का प्रयास कर रहे है, झूठे आरोप लगाना ठीक नहीं है तथा इसको लेकर कई विधायक उनके ऊपर मानहानि का केस दर्ज करने की इच्छा जाता रहे है।

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारी पार्टी केवल मात्र कांग्रेस है और कांग्रेस ने ही भ्रष्टाचार को जन्म दिया है। अब अगर कोई विधायक अपने दुखों को लेकर पार्टी छोड़ रहे है तो उसके ऊपर इस प्रकार कड़ा प्रहार क्यों।

सुखराम ने आगे कहा कि अब तो मुख्यमंत्री निजी हमले पर उतर गए हैं और यह राजनीतिक दलगत है। ऐसा प्रतीत होता है कि कुर्सी जाने के डर से मुख्यमंत्री पूरी तरह बौखला गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील