BJP ने उत्तर प्रदेश में नए संगठन की टीम का किया ऐलान, चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश में बीजेपी का नया संगठनात्मक ढांचा
उत्तर प्रदेश: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नए संगठन की टीम का औपचारिक ऐलान कर दिया है। यह घोषणा गुरुवार को की गई और इसे चुनावी दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी ने इस संगठनात्मक बदलाव के माध्यम से समाजवादी पार्टी (सपा) के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले का मुकाबला करने की कोशिश की है। नई सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दलबदलुओं को प्राथमिकता दी गई है। संगठन में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं।
पूजा पाल और सुरेश राणा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
इस नई टीम में पूर्वांचल की प्रमुख नेता पूजा पाल का नाम सबसे प्रमुख है। उन्होंने हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं और उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। पूजा पाल के माध्यम से बीजेपी का लक्ष्य पूर्वांचल के अति पिछड़े और पाल समाज के वोटों को आकर्षित करना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुभवी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की भी संगठन में वापसी हुई है। उन्हें भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिससे पार्टी अपने कोर वोट बैंक और जाट-ठाकुर समीकरण को मजबूत करना चाहती है।
खबर को अपडेट किया जा रहा हैं...
