Newzfatafatlogo

झज्जर: उमंग जगन्नाथ बाल आश्रम से संदिग्ध परिस्थितियों में दो लड़कियां दीवार कूद कर भागी

 | 
झज्जर: उमंग जगन्नाथ बाल आश्रम से संदिग्ध परिस्थितियों में दो लड़कियां दीवार कूद कर भागी


-सप्ताह भर पहले दोनों लड़कियों को एक ईंट भट्ठे पर रह रहे परिवार से लाया गया था बाल आश्रम

-रात के समय दीवार कूद कर भागी है दोनों लड़कियां

-भागने वाली दोनों लड़कियां हैं सगी बहनें, जिनमें से एक है बलिग और दूसरी नाबालिग

-रात को बाल आश्रम में सांप निकलने की अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भागी दोनों लड़कियां

झज्जर, 11 जुलाई (हि.स.)। बहादुरगढ के सेक्टर-6 में हरियाणा राज्य बाल परिषद द्वारा संचालित उमंग जगन्नाथ बाल आश्रम से संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगी बहनों के भागने का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियां आश्रम की दीवार कूदकर भाग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। मामला बुधवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि बाल आश्रम में सांप निकल आया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों लड़कियां भाग गई। दोनों लड़कियों के भागने की असल वजह क्या है। यह उनके मिलने पर भी स्पष्ट हो पाएगी। गुरुवार काे डीसीपी मयंक मिश्रा का कहना है कि दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

दरअसल, बुधवार रात के समय सभी बच्चे बाल आश्रम में एक साथ बैठे हुए थे। इस दौरान वहां एक सांप निकल आया। सांप को देखते ही बच्चों में हड़बड़ी मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आश्रम का स्टाफ सांप को ढूंढने में लग गया। सांप किसी बच्चे को न काट ले। इसी अफरा तफरी के माहौल का फायदा उठाकर दो सगी बहनें आश्रम के पीछे की दीवार कूद कर भाग गई। सप्ताह भर पहले ही दोनों बहनों को ईंट भ_े पर काम करने वाले एक परिवार से यहां लाया गया था। दोनों बहने अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बाल आश्रम में भेजा था, लेकिन रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों बहनें यहां से भाग गई। भागने वाली लड़कियों में से एक तो बालिग है वहीं दूसरी नाबालिग। बहादुरगढञ के डीसीपी मयंक िमश्रा ने बताया कि दोनों लड़कियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस ने कई अलग-अलग टीमों का गठन भी किया है। पुलिस ने कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई है। जल्द ही दोनों लड़कियों के बारे में पता लगाया जाएगा। हालांकि दोनों लड़कियों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

हिन्दुस्थान समाचार / शील भारद्वाज / SANJEEV SHARMA