Newzfatafatlogo

गैर राजनीतिक संगठन है भारत विकास परिषद — नीलू सिंह

 | 
गैर राजनीतिक संगठन है भारत विकास परिषद — नीलू सिंह


मीरजापुर, 11 जुलाई (हि.स.)। भारत विकास परिषद की मीरजापुर शाखा की ओर से स्थापना दिवस कार्यक्रम में नीलू सिंह की अध्यक्षता में हुआ। सिविल लाइन स्थित सभागार में नीलू सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज के प्रबुद्ध संपन्न एवं प्रभावी व्यक्तियों का एक गैर राजनीतिक संगठन है। समाज के वंचित वर्ग की सेवा कर राष्ट्र निर्माण में निरंतर सक्रिय है।

नीलू सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर करने की दृष्टि से दो महिला अनीता एवं पूनम को सिलाई मशीन प्रदान किया गया। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो सशक्त समाज का निर्माण होगा। क्रांति प्रकल्प प्रमुख पर्यावरण काशी प्रांत सुशील सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्य परिषद के मूल मंत्र है। निरंतरता बढ़ती ही जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा / शरद चंद्र बाजपेयी / राजेश