Newzfatafatlogo

कल्पना सोरेन से मिले कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ सहित अन्य नेता

 | 
कल्पना सोरेन से मिले कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ सहित अन्य नेता
कल्पना सोरेन से मिले कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ सहित अन्य नेता


कल्पना सोरेन से मिले कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ सहित अन्य नेता


रांची, 11 जून (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित आवास पर मंगलवार को झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ ने शिष्टाचार मुलाकात की। इनके अलावा कल्पना सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने भी शिष्टाचार मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि कल्पना सोरेन ने गत सोमवार को झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र प्रकाश