Newzfatafatlogo

छठ पर्व में बंद दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी

 | 
छठ पर्व में बंद दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी
छठ पर्व में बंद दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी


दुमका,20 नवंबर,(हि. स.)। नगर थाना के हीरो शोरूम के पीछे एक बंद घर में चोरों ने रविवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर के मालिक संजय कुमार परिवार के सदस्यों के साथ छठ महापर्व मनाने देवघर गए थे। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार सुबह आस पास के लोगों ने जब मेन गेट का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना घर के मालिक को दी।

सूचना मिलने पर जब संजय कुमार दुमका पहुंचे, तो देखा कि उनके घर से लैपटॉप, मोटर और जेवरात की चोरी चोरों ने कर ली है। गृहस्वामी का कहना है कि उनकी पत्नी के आने के बाद ही पता चल पायेगा कि कितने रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी हुई है।

नगर थाना क्षेत्र के बंदरजोरी स्थित प्रभात नगर मोहल्ले में कब्रिस्तान के पीछे दीपक कुमार मंडल के घर में सोमवार की अहले सुबह अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दीपक कुमार की पत्नी किरण देवी ने बताया कि वे लोग परिवार के साथ छठ पूजा देखने गये। कुछ ही घंटे के अंतराल में घात लगाये चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने अलग-अलग स्थान पर रखे करीब 15 हजार रुपये नगद सहित सोने की अंगूठी एवं सोने की बाली जेवरात समेत जरूरी कागजात भी चुरा ले गये। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम बैंक पासबुक शामिल है।

नगदी समेत चोरी जेवरात की चोरी करीब एक लाख की आंकि गई है। घटना की सूचना नगर थाने को दे दी गयी है। पुलिस आकर घटनास्थल पर पहुंच अनुसंधान में जुट गई है। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

हिंदुस्थान समाचार/नीरज