Newzfatafatlogo

भाजपा पार्टी से 17 कार्यकर्ता छह वर्षाें के लिए निष्कासित

 | 
भाजपा पार्टी से 17 कार्यकर्ता छह वर्षाें के लिए निष्कासित


धमतरी, 4 फ़रवरी (हि.स.)।नगरीय निकाय चुनाव 2025 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के आरोप एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने धमतरी जिले के 17 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षाें के लिए निष्कासित कर दिया है। जिसमें नगर निगम धमतरी क्षेत्र से गौतम धु्रव, रामेश्वर वर्मा, रीना सोनवानी, सुरेश गुप्ता, धार्मिन जोगी, प्रकाश सिन्हा, बसंती बाई साहू, सुनीता यादव, राजकुमार फूटान और पूर्णिमा देवांगन शामिल है। इसी तरह नगर पंचायत आमदी के प्रेम साहू और नगर पंचायत मगरलोड के बेदम चौहान, यशवंत कोसले, राजू राव, अशोक साहू, योगेश्वर पटेल और वैष्णवशरण साहू शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा