Newzfatafatlogo

कोरबा : जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, परिवार को मिलेगा छह लाख का मुआवजा

 | 
कोरबा : जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, परिवार को मिलेगा छह लाख का मुआवजा
कोरबा : जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, परिवार को मिलेगा छह लाख का मुआवजा






























कोरबा, 10 जून (हि. स.)। जिले में सोमवार को एक जंगली हाथी ने 50 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। जब महिला अपने पति के साथ गिरारी गांव जा रही थी तभी उनका सामना एक हाथी से हो गया। मृतक महिला के परिजनों को छह लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

एक वन अधिकारी ने बताया कि कोरबा जिले में एक जंगली हाथी ने 50 साल की महिला को कुचलकर मार डाला। यह हमला कुदमुरा वन क्षेत्र में सुबह हुआ। मृतका की पहचान यादव बाई के रूप में हुई है। वह अपने पति वृक्ष राम कंवर के साथ गिरारी गांव जा रही थी तभी उनका हाथी से सामना हुआ।

उन्होंने बताया कि पति भागने में सफल रहा, लेकिन हाथी ने पीड़िता को पकड़ लिया और उसे कुचलकर मार डाला। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने ग्रामीणों और अधिकारियों को सतर्क किया, जिसके बाद वन और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

परिजनों को मिलेगा छह लाख का मुआवजा

अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि दी गई और शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी