राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की केन्द्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट
Jun 10, 2024, 20:11 IST
| ![राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की केन्द्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट](https://newzfatafat.com/static/c1e/client/99589/downloaded/d221c2f25733266ec6fc6160cf34e54c.jpg?width=789&height=500&resizemode=4)
![राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की केन्द्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट](https://newzfatafat.com/static/c1e/client/99589/downloaded/d221c2f25733266ec6fc6160cf34e54c.jpg)
![राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की केन्द्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट](https://newzfatafat.com/static/c1e/client/99589/downloaded/e19ae33ecc110f52397bc3fb73b7798d.jpg)
![राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की केन्द्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट](https://newzfatafat.com/static/c1e/client/99589/downloaded/1a639a1c4d4a1481fd7fa20b915b16b8.jpg)
नई दिल्ली/जयपुर, 10 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने नई दिल्ली में सोमवार को 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने ओम बिरला से संसद भवन में मुलाकात की। शर्मा ने केन्द्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, भूपेन्द्र यादव, पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल से उनके दिल्ली स्थित राजकीय निवास पर भेंट की।
हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप