प्राथमिक विद्यालय में निकला अजगर, सहमे बच्चे
                               | Nov 29, 2024, 19:25 IST
                              
                           
                         
 
हाथरस, 29 नवंबर (हि.स.)। बिसावर क्षेत्र स्थित गांव सिकन्दरा के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की सुबह विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। बच्चे भयभीत हो गए। शैक्षिक स्टाॅफ भी घबरा गया। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
विद्यालय में करीब सात फुट का अजगर निकलने से अध्यापकों और बच्चों में हड़कम्प मच गया। विद्यालय की छुट्टी के दौरान स्कूल के मेन गेट के सामने दीवार के पास विशाल अजगर ईंटों में घुसने का प्रयास कर रहा था। तभी अध्यापिका की नजर अजगर पर पड़ी और घबरा गई। अध्यापिका ने आनन-फानन बच्चों को बाहर निकलने से रोक दिया। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम गम्भीर सिंह और मलिखान सिंह ने अजगर को पकड़ लिया तब जाकर बच्चों और स्टाफ ने राहत की सांस ली।
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना
