Newzfatafatlogo

सोनीपत: साफ नीति सबका साथ सबका विकास की भावना संग काम: मनोहर लाल

 | 
सोनीपत: साफ नीति सबका साथ सबका विकास की भावना संग काम: मनोहर लाल


-निखिल मदान के भाजपा

में आने से विकास कार्य तेज होंगे: सीएम नायब सैनी

-भाजपा में शामिल निखिल

मदान जनता के बीच रहने वाले हैं इससे संगठन मजबूत होगा: मोहन लाल

-हरियाणा प्रदेश में

तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा: निखिल मदान

सोनीपत, 11 जुलाई (हि.स.)। नगर निगम सोनीपत के मेयर एवं कांग्रेसी नेता निखिल मदान अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली स्थित हरियाणा भवन

में आयोजित कार्यक्रम में मेयर निखिल मदान ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता

ली। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और नव

नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने मेयर निखिल मदान को भाजपा में शामिल करवाया।

गुरुवार काे निखिल मदान काे पार्टी में शामिल कराते हुए केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि

आज देश और प्रदेश की भाजपा सरकार अंत्योदय का लक्ष्य लेकर सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ काम कर रही

है। भाजपा सरकार की कार्यशैली से प्रभावित होकर मेयर निखिल मदान ने भाजपा का दामन थामा

है, इस अवसर पर वो मेयर निखिल मदान का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। इस दाैरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सोनीपत के लोकप्रिय

मेयर निखिल मदान सोनीपत के विकास को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं। उनके भारतीय जनता पार्टी

में शामिल होने से निश्चित तौर पर सोनीपत के विकास कार्यों में तेजी आएगी। वो मेयर

निखिल मदान और उनके सभी समर्थकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं।

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा

कि उन्होंने मेयर निखिल मदान की कार्य शैली को नजदीक से देखा है। मेयर निखिल मदान हमेशा

जनता के बीच रहते हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य सोनीपत का विकास करना है। निश्चित तौर पर

उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी संगठन को सोनीपत के साथ-साथ पूरे प्रदेश में मजबूती

मिलेगी। वो मेयर निखिल मदान और उनके सभी समर्थकों को विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें

पार्टी में उचित मान सम्मान दिया जा

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र परवाना / SANJEEV SHARMA