Newzfatafatlogo

मुख्यमंत्री का जोधपुर पहुंचने पर स्वागत

 | 
मुख्यमंत्री का जोधपुर पहुंचने पर स्वागत


जोधपुर, 05 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की जोधपुर एयरपोर्ट पर अगवानी की। मुख्यमंत्री ने एक दिवसीय यात्रा पर जोधपुर होते हुए जालोर पहुंचकर वहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व जोधपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व मेयर घनश्याम ओझा, भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल व देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश