Newzfatafatlogo

श्रीराम पर आधारित विश्व की अनूठी सांस्कृतिक कलाओं की साक्षी बनी अयोध्या नगरी

 | 

- विदेशी कलाकारों के मंचन ने मोहा मन

- दीपोत्सव 2024 में म्यांमार, इंडोनेशिया, कंबोडिया और मलेशिया के कलाकारों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का किया मंचन

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्वयं देररात तक सभी कार्यक्रमों में रहे मौजूद

- रामलीला और विशिष्ट नृत्यकलाओं ने सभी को किया मंत्रमुग्ध, देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने भी दी प्रस्तुतियां

- महिला शक्ति को समर्पित प्रख्यात कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी के ग्रुप की अनूठी प्रस्तुति को मिली खूब सराहना

अयोध्या, 30 अक्टूबर (हि.स.)।दीपोत्सव के भव्य आयोजन में बुधवार रात्रि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में श्रीराम के जीवन प्रसंगों से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत करने के लिए म्यांमार, मलेशिया, इंडोनेशिया, कंबोडिया और भारत के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री तालियां बजाकर और हाथ हिलाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाते दिखे।

वहीं इस मौके पर प्रख्यात कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी के समूह ने नारी शक्ति को प्रदार्शित करते हुए अविस्मरणीय प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा प्रीती सिंह और उनके साथियों ने भगवान श्रीराम के जीवन के नौ विशेष प्रयासों पर आधारित उत्कृष्ट नृत्य कलाओं की प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक आयोजन में अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य जी महाराज, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, अमित सिंह चौहान और अभय सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय