Newzfatafatlogo

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने रेखचंद को बनाया पर्यवेक्षक

 | 
नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने रेखचंद को बनाया पर्यवेक्षक


जगदलपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी नगर निगमों के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया। इसके तहत जगदलपुर नगर निगम के लिए पूर्व विधायक रेखचंद जैन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हे जिम्मेदारी दी गई है कि वे कांग्रेस के महापौर और पार्षद पद के योग्य उम्मीदवारों की सूची कांग्रेस पार्टी मुख्यालय को भेजेंगे। वे कांग्रेस से दावेदारों के संबंध में रायशुमारी करते हुए जिताऊ उम्‍मीदवार तय करेंगे। माना जा रहा था कि रेखचंद जैन शहर के महापौर पद के उम्‍मीदवार हो सकते है, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें जैसे ही पर्यवेक्षक नियुक्त किया इस चर्चा पर विराम लग गया है। अब वे तय करेंगे कि कांग्रेस की ओर से महापौर का चेहरा कौन होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे