Newzfatafatlogo

कांग्रेस विधायक जयश्री जाधव शिंदे की शिवसेना में शामिल, कांग्रेस को झटका

 | 
कांग्रेस विधायक जयश्री जाधव शिंदे की शिवसेना में शामिल, कांग्रेस को झटका


कांग्रेस विधायक जयश्री जाधव शिंदे की शिवसेना में शामिल, कांग्रेस को झटका


मुंबई, 31 अक्टूबर (हि.स.)। कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की विधायक जयश्री जाधव गुरुवार को कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गईं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जयश्री जाधव को शिवसेना का उपनेता नियुक्त किए जाने की घोषणा की है।

कोल्हापुर उत्तर से विधायक जयश्री जाधव के पति चंद्रकांत जाधव 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से जीते थे। इसी बीच तीन साल पहले चंद्रकांत जाधव का निधन हो गया, इसलिए कांग्रेस ने जयश्री जाधव को उपचुनाव में नामांकित किया और जाधव चुनाव जीती थीं। 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए जयश्री जाधव ने उम्मीदवारी मांगी थी, लेकिन उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि चंद्रकांत पाटिल पुराने शिवसेना कार्यकर्ता थे। लेकिन वे कांग्रेस में चले गए थे। आज उनकी पत्नी जयश्री जाधव शिवसेना में शामिल होकर अपने पुराने घर में लौटी हैं। पार्टी में उनका उचित सम्मान किया जाएगा।

इस मौके पर उद्योजक सत्यजीत जाधव, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष राजेश क्षीरसागर, सांसद धैर्यशील माने, पूर्व सांसद संजय मांडलिक आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव