Newzfatafatlogo

रांची उपायुक्त ने वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मुआवजा राशि भुगतान की दी स्वीकृति

 | 
रांची उपायुक्त ने वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मुआवजा राशि भुगतान की दी स्वीकृति
रांची उपायुक्त ने वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मुआवजा राशि भुगतान की दी स्वीकृति


रांची, 11 जून (हि.स.)। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रभावित व्यक्तियों के आश्रितों, घायलों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि की निकासी और वितरण की स्वीकृति दी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिले के 10 अंचल के स्थानीय प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रभावित व्यक्तियों-आश्रितों के लिए कुल 60 लाख 21 हजार 500 रुपये की निकासी और वितरण की स्वीकृति दी गयी।

स्थानीय प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रत्येक मृतक के आश्रित को चार लाख एवं घायल को चार हजार तीन सौ रुपये क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा। उपायुक्त के जरिये जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को राशि निकासी कर अंचल अधिकारी बेड़ो, ओरमांझी, अनगड़ा, कांके, लापुंग, नगड़ी, चान्हो, ईटकी, माण्डर एवं सोनाहातू को आरटीजीएस के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उपायुक्त के जरिये सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्ताव राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र राशि प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर भेजने को भी कहा गया है।

इन लोगों को मिलेगा मुआवजा

-झेबला उराईन (मृतक के आश्रित, बेड़ो अंचल)

-परदेशिया उरांव (मृतक के आश्रित, बेड़ो अंचल)

-कमल बेदिया (मृतक के आश्रित, ओरमांझी अंचल)

-अजय कुमार मुण्डा (मृतक के आश्रित, अनगड़ा अंचल)

-शमशेर यादव (मृतक के आश्रित, कांके अंचल)

-प्रमीला देवी (मृतक के आश्रित, लापुंग अंचल)

-मधु कुमारी (मृतक के आश्रित, लापुंग अंचल)

-मंगरा उरांव (मृतक के आश्रित, नगड़ी अंचल)

-पूजा मुण्डा (मृतक के आश्रित, नगड़ी अंचल)

-विशुवा उरांव (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)

-देवचरण महतो (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)

-अफसाना परवीन (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)

-चरवा उरांव (मृतक के आश्रित, ईटकी अंचल)

-बुधवा तिर्की (मृतक के आश्रित, माण्डर अंचल)

-उर्मिला मिंज (मृतक के आश्रित, माण्डर अंचल)

-रमिला देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)

-कमला देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)

-दुलारी देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)

-प्रदीप महतो (घायल, सोनाहातू अंचल)

-सबदी देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र प्रकाश