Newzfatafatlogo

भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी

 | 
भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी
भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी


रांची, 3 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा रांची प्रदेश कार्यालय में बुधवार को ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक सह सोशल मीडिया कार्यशाला मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कहा कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

मरांडी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार ने देश की चंहुमुखी विकास किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में ओबीसी समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया है, जिससे पिछड़ा वर्ग में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ओबीसी समाज ने लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 में 14 सीटें एनडीए गठबंधन की झोली में डालने का मन बना लिया है।

बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव से ही जेएमएम, कांग्रेस, राजद के इस ठगबंधन सरकार को मुक्त कर देना है। वर्तमान राज्य सरकार झारखंड राज्य को 20 साल पीछे ढकेल दिया। हर ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार दिखाई देता है। जनता इनके कारनामों से त्रस्त है। अबकी बार 400 पार के आकड़ा भाजपा और एनडीए गठबंधन भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के बदौलत हासिल करेगी ।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने चुनाव जीतने के कुछ मूलमंत्र भी सभी ओबीसी मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को दिए। साथ ही सभी लोगों से शक्ति केंद्रों और बूथ को सबसे मजबूत बनाने का आग्रह किया। राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री प्रो आदित्य साहु ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए मजबूती से कार्य करने को कहा।

अमरदीप यादव ने प्रदेश के भाजपा ओबीसी मोर्चा की तरफ से भरोसा दिलाया कि राज्य के पूरे 14 में 14 लोकसभा सीटें भाजपा और एनडीए गठबंधन को जिताने के लिए कमर कस लिया है। मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में 5 सामाजिक सम्मेलन और युवा संवाद और छात्रावास जनसंपर्क कराएगी। कुल 400 सम्मेलन कराया जाएगा। अभी तक लगभग 38 कार्यक्रम हो चुका है।

इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवनारायण प्रजापति उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना/चंद्र प्रकाश