Newzfatafatlogo

ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को डॉ आलोक रंजन ने बधाई दी

 | 

सहरसा,13 फरवरी (हि.स.)।बिहार विधानसभा में 2 लाख 78 हजार करोड़ का बजट पेश करने पर पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ आलोक रंजन ने मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामना देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

डॉ रंजन ने कहा कि व्यापक, पारदर्शी एवं दूरदर्शी बजट प्रस्तुत करने पर उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हैं। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में बिहार में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किए हैं। इस बार 2 लाख 78 हजार करोड़ का बजट पेश किया जा रहा है। बजट में रोजगार और शिक्षा पर विशेष फोकस किया गया है। बिहार में गरीबी दर में 8 फीसदी की गिरावट आई है। 2 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह बजट वित्तीय संतुलन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सात निश्चय एक एवं दो पूरे राज्य में लागू होगा। सात निश्चय दो के लिए पाँच हज़ार चालीस करोड़, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए सात सौ करोड़ रुपया, राज्य में पर्यटन को बढ़ाने पर जोड़ दिया गया है

उन्होंने कहा बिहार में भी एनडीए की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा न्याय के साथ विकास के पथ पर अग्रसरित है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा