रांची में आयाेजित राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा में 31 प्रतिनिधि ले रहे भाग

रांची, 5 फरवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के अंतर-राज्य छात्र-जीवन दर्शन (एसईआईएल) के अंतर्गत चल रही 'राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा' का विभिन्न राज्यों में भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस वर्ष झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित इस यात्रा में 31 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
सील संयोजक कुणाल शर्मा ने बुधवार को प्रांत कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन (एसइआईएल ) के अंतर्गत चल रही राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत पूर्वोतर भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि छह से दस फरवरी तक रांची में मेजबान परिवारों के साथ रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिससे उन्हें झारखंड की परंपरा एवं संस्कृति को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा छात्र के प्रतिनिधि झारखंड की रांची का यात्रा करेंगे, रांची शहर के प्रमुख स्थानों तथा शैक्षणिक संस्थानों के भ्रमण के साथ यहां रह रहे नागरिक परिवारों के साथ यात्रा प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। शहर में राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा' के प्रतिनिधियों, राजनीति, शिक्षा और व्यापार आदि क्षेत्रों के नेताओं से भी साकारात्मक चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा कि अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन की 'राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा' के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों के बारे में प्राप्त हो रही जानकारियों से वे स्वयं तो समृद्ध होंगे। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के विकास की दिशा में ये अनुभव दूरगामी सिद्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अंतराल पर भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं की पूर्वोत्तर आने वाली यात्रा इसी प्रकार पूर्वोत्तर की समृद्ध संस्कृति तथा विरासत से सीधे जुड़ाव का अवसर देती है।
पूर्वोत्तर के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा' के माध्यम से प्रतिदिन नए साकारात्मक अनुभव प्राप्त हो रहे हैं, सन् 1966 में शुरू हुए सील के माध्यम से पूर्वोत्तरीय राज्यों के हजारों युवाओं ने शेष भारत के साथ सहजता तथा बंधुत्व भाव को प्रत्यक्ष रुप से प्राप्त किया है। यात्रा में भाग ले रहे प्रतिनिधियों का रात्रि विश्राम स्थानीय परिवारों के साथ हो रहा है, इस कारण अलग-अलग राज्यों के पारिवारिक मूल्यों के प्रति भी प्रतिनिधियों को जानने के अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा' के द्वारा पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को झारखंड राज्य के रांची से प्रत्यक्ष परिचय करने तथा साकारात्मक मूल्यों को आत्मसात करने का यह अवसर निश्चित ही उन्हें जीवन में आगे बेहतर करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर रोहित शेखर, दिशा दित्या, शुभम पुरोहित और गुड्डू राय शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे