Newzfatafatlogo

फुटबाल स्पर्धा में हो रहे रोमांचक मुकाबले

 | 
फुटबाल स्पर्धा में हो रहे रोमांचक मुकाबले
फुटबाल स्पर्धा में हो रहे रोमांचक मुकाबले


धमतरी, 11 जून (हि.स.)।बीसीएस पीजी कालेज मैदान में समर कैंप फुटबाल लीग मैच का आयोजन किया गया है। इसमें शहर की छह टीमें भाग ले रही है। पहले दिन सोमवार को पहला मैच येलो हाउस और ब्लू हाउस के बीच मैच खेला गया, जिसमें ब्लू हाउस ने 4-2 से जीत हासिल की। इसमें ब्लू हाउस से अभिमन्यू ने तीन और पीयूष ने एक गोल किया। येलो हाउस में मन्नू सोनी और मयंक ने एक-एक गोल किया।

दूसरा मैच आरेंज हाउस और व्हाइट हाउस के बीच खेला गया। इसमें व्हाइट हाउस ने 3-1 से विजय प्राप्त की। व्हाइट हाउस की टीम से यशवंत साहू ने दो गोल किया और मज्जू ने एक गोल किया। आरेंज हाउस से मान्सू ने एक गोल किया। दूसरे दिन मंगलवार को पहला मैच रेड हाउस और व्हाइट हाउस के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें व्हाइट हाउस ने 3-2 से जीत दर्ज की। इसमें रेड हाउस से मोनू ने दो गोल मारा और व्हाइट हाउस से यशवंत ने एक और आयुष ने एक गोल मारा। दूसरा मैच ब्लेक हाउस और येलो हाउस के बीच खेला गया, जिसमें 3-1 से येलो हाउस ने जीत दर्ज की। ब्लेक हाउस से निहाल ने एक गोल मारा और येलो हाउस से मन्नू ने दो गोल तथा एक गोल यश पवार ने मारा।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा/केशव