Newzfatafatlogo

महिला बंदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा पत्र, खूंटी जेल के दो कर्मियों पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

 | 
महिला बंदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा पत्र, खूंटी जेल के दो कर्मियों पर दुष्कर्म का लगाया आरोप
महिला बंदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा पत्र, खूंटी जेल के दो कर्मियों पर दुष्कर्म का लगाया आरोप


खूंटी/रांची, 16 मई (हि. स.)। खूंटी जेल में बंद महिला बंदी की ओर से राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। पत्र में महिला बंदी ने खूंटी जेल के दो कर्मचारियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही गर्भवती होने पर अबॉर्सन कराने का भी आरोप लगाया है। महिला बंदी ने आरोप लगाया है कि जेल के कर्मचारी बंदी पत्र लिखने की अनुमति नहीं देते है। इस वजह से रिहा होने वाले महिला बंदी के माध्यम से पत्र लिखा है। अपने पत्र में महिला ने बताया है कि वह लुधियाना की रहने वाली है। लेकिन पुश्तैनी घर खूंटी में ही है। पुलिस ने उसे सात फरवरी 2024 को अफीम तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसने पत्र में लिखा है कि जेल के दोनों कर्मचारियों ने छोड़ने का प्रलोभन देकर एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई, तो पहले उसे जान से मारने और जेल में ही सड़ा देने की धमकी दी गई। फिर गर्भपात करा दिया गया।

महिला का आरोप है कि गर्भपात कराने की तारीख बैकडेट से तीन माह पहले दिखाया गया है। महिला ने आयोग से मांग की है कि उसके आरोपों की जांच की जाए। साथ ही उसके मेडिकल रिपोर्ट की जांच विशेष टीम से करायी जाए। महिला ने पत्र ने लिखा है कि जिन दो जेल कर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, उसमें से एक छह साल से और दूसरा आठ साल से खूंटी जेल में ही पदस्थापित है। दोनों जेलकर्मी उसके अलावा दूसरी महिला बंदियों के साथ गलत काम किया है।

इस संबंध में खूंटी डीसी लोकश मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। टीम में महिला डाक्टर और महिला मजिस्टेड को शामिल किया गया है। जांच कर रिपोर्ट मांगा गया है।

वहीं दूसरी ओर इस संबंध में जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि इस तरह का मामला मेरे जानकारी में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास