Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार 'Luce' ने नीलामी में बनाया नया रिकॉर्ड
Ferrari Electric Car 'Luce'
Ferrari Electric Car 'Luce': पावर, गति और प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली फेरारी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 'Luce' के साथ एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। इस कार को अमेरिका के मोंटेरे में आयोजित एक चैरिटी नीलामी में 40 मिलियन डॉलर में बेचा गया। दिलचस्प बात यह है कि यह कार अभी तक अपने नए मालिक को नहीं मिली है।
यह नीलामी RM Sothebys द्वारा आयोजित की गई थी। उल्लेखनीय है कि नीलामी से प्राप्त सभी पैसे फेरारी फाउंडेशन को दिए जाएंगे, जिसका उपयोग भविष्य में शिक्षा से संबंधित कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।
पावर और इंजन
इस कार में चार स्वतंत्र इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं, जो मिलकर 1,050 hp की अद्भुत शक्ति और 990 Nm का टॉर्क उत्पन्न करती हैं।
रफ्तार
लूसे केवल 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की गति प्राप्त कर सकती है, और इसकी अधिकतम गति 310 किमी/घंटा है।
बैटरी और रेंज
इसमें 122 kWh की बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 530 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है।
डिज़ाइन
इस कार का इंटीरियर्स एप्पल के पूर्व डिज़ाइन प्रमुख सर जॉनी आइव की डिज़ाइन एजेंसी 'लव फ्रॉम' द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें टचस्क्रीन और पारंपरिक क्लिक की आवाज़ वाले फिजिकल बटन शामिल हैं।
डिलीवरी
इस शानदार इलेक्ट्रिक सुपरकार की ग्राहक डिलीवरी 2026 की अंतिम तिमाही (अक्टूबर 2026) से शुरू होगी।
