Newzfatafatlogo

प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया

 | 
प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया
प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया


लोहरदगा, 4 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए प्रतिनियुक्त प्रथम मतदान पदाधिकारियों को नदिया हिन्दू प्लस टू उच्च विद्यालय लोहरदगा में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।इसमें कुल 378 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में प्रथम मतदान पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के प्रशिक्षण अंतर्गत अपने दायित्वों का बिना चूक निर्वहन करने, अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने, पीठासीन पदाधिकारी का सहयोग करने व सहयोगियों से बेहतर समन्वय रखते हुए कार्य करने, मतदान सामग्री के बारे जानकारी रखने व मतदान केंद्र में उन सामग्री की व्यवस्था, ईवीएम व वीवीपैट के लिए आवश्यक सीलिंग सामग्री, मतदान के पूर्व की तैयारी, मतदान के दिन की तैयारी, मॉक पोल, मतदान प्रारंभ करने से संबंधित, आवश्यक प्रपत्रों को भरे जाने सम्बंधित विस्तृत जानकारी मास्टर ट्रेनर द्वारा दी गयी। प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी आकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण निर्देश मतदान पदाधिकारियों को दिए।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप