Newzfatafatlogo

पूर्व मंत्री देवकुमार धान को मिली कोर्ट से जमानत

 | 
पूर्व मंत्री देवकुमार धान को मिली कोर्ट से जमानत
पूर्व मंत्री देवकुमार धान को मिली कोर्ट से जमानत


रांची, 03 अप्रैल (हि. स.)। चान्हो में एकलव्य विद्यालय के निर्माण के विरोध में किये गये आंदोलन के मामले में पूर्व मंत्री देवकुमार धान को प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की कोर्ट से बुधवार को जमानत मिली है। वे 62 दिन बाद गुरुवार को जेल से बाहर आयेंगे। इस मामले में उन्होंने 2 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

यह मामला साल 2021 में मांडर में शिलान्यास स्थल पर एकलव्य विद्यालय के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। यह प्रदर्शन अमर शहीद बुधु भगत की जन्मस्थली पर विद्यालय बनाये जाने के खिलाफ किया गया था। विरोध प्रदर्शन में बीजूपाड़ा के समक्ष सड़क जाम किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय के निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया था। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने किया था। चान्हो के तत्कालीन सीओ के जरिये मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास