Newzfatafatlogo

गुजरात विधानसभा उप चुनाव में 5 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

 | 

गांधीनगर, 11 जून (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में गुजरात विधानसभा उप चुनाव-2024 में जीत कर आए पांच नवनिर्वाचित सदस्यों को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।

विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विजापुर विधानसभा से चुने गए डॉ. सी.जे. चावड़ा, पोरबंदर विधानसभा से चुने गए अर्जुनभाई मोढवाडिया, माणावदर विधानसभा से चुने गए अरविंदभाई लाडाणी, खंभात विधानसभा से चुने गए चिरागकुमार पटेल और वाघोडिया विधानसभा से चुने गए धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने विधायक पद की शपथ ली।

हिंदुस्थान समाचार/बिनोद

/संजीव