Newzfatafatlogo

फरीदाबाद: राज्य स्तरीय सम्मेलन में चार पुलिसकर्मी डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए चयनित

 | 
फरीदाबाद: राज्य स्तरीय सम्मेलन में चार पुलिसकर्मी डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए चयनित
फरीदाबाद: राज्य स्तरीय सम्मेलन में चार पुलिसकर्मी डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए चयनित


फरीदाबाद, 4 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने गुरुवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे प्रथम राज्य स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक/अधीक्षक सम्मेलन में डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए चयनित किए गए चार पुलिसकर्मियों को मेडल,प्रशंसा पत्र तथा 50000 की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर उन्होंने इन चयनित पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही शत्रुजीत कपूर ने सोनीपत जिला के बड़ी पुलिस स्टेशन को को राज्य में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के खिताब से नवाजते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया है। चयनित पुलिसकर्मियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदीप कुमार आईजी ट्रैफिक एंड हाईवे करनाल कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। प्रदीप कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था संबंधी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में यातायात को लेकर आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

इसी प्रकार हेड कांस्टेबल अंकुश को साइबर सेल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। अंकुश द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर बनाई जाने वाली कार्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन में शानदार प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अंकुश ने 1600 से अधिक अध्यापकों तथा विद्यार्थियों और 1250 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया। इसी प्रकार राम कुमार वर्तमान में हिसार जिला में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करते हुए कई गंभीर मामलों को सुलझाने में अपना सहयोग दिया। उनकी मेहनत व लगन के चलते इन्हें इंस्पेक्टर के पद पर भी पदोन्नति दी गई।उन्होंने बताया कि सब-इंस्पेक्टर अजब सिंह जिला पंचकूला में कार्यरत है। ये सदैव अपनी ड्यूटी को लेकर काफी मेहनती तथा समर्पित रहे जिसके चलते इन्हें पुलिस विभाग में वर्ष 2017 में पदोन्नत भी किया गया। ड्यूटी के दौरान इनकी कार्यप्रणाली बहुत ही व्यवस्थित तथा निष्पक्ष रही।

हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/संजीव