Newzfatafatlogo

हिसार : एचएयू में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित

 | 
हिसार : एचएयू में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित
हिसार : एचएयू में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित


विश्वविद्यालय सदैव कर्मचारियों का ऋणी रहेगा : प्रो. बीआर कम्बोज

हिसार, 4 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने कहा है कि सभी कर्मचारियों की मेहनत से हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ऊंचाई पर पहुंचा है। यह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का ही नतीजा है कि विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

प्रो. बीआर कम्बोज गुरुवार को विश्वविद्यालय के फ्लैचर भवन के सभा कक्ष में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए आयोजित सेवा सम्मान समारोह में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की और कहा कि विश्वविद्यालय सदैव सेवानिवृत कर्मचारियों का ऋणी रहेगा। उनके द्वारा दिए गए योगदान का ऋण उतारा नहीं जा सकता। कर्मचारी अपने आपको सेवानिवृत न समझकर परिवार व समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करें।

उन्हें विश्वविद्यालय से जुड़े रहकर भी उसके विकास में अपना सकारात्मक योगदान देते रहना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों सेे विश्वविद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने तथा भावी पीढ़ी से अपने अनुभव सांझा करने का आहवान किया ताकि वे भी उनकी भांति सहनशीलता के साथ कार्य निष्पादन कर सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब कभी भी रिटायर्ड कर्मचारी विश्वविद्यालय में आए तो उन्हे उचित मान-सम्मान दिया जाए।

वित्त नियंत्रक नवीन जैन ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के दरवाजे सदैव सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए खुले हैं। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढ़ींगड़ा, मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य व अंशुल भी उपस्थित रहे। मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय से गत चार माह में कुल पांच वैज्ञानिक तथा 20 गैर शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत हुए। वैज्ञानिकों में डॉ. तेजेन्द्रर पाल मलिक, डॉ. कुशल राज, डॉ. राकेश महरा, डॉ. योगेन्द्र कुमार यादव व डॉ. एसएस जाखड़ है। गैर-शिक्षक कर्मचारियों में सुदेश, राकेश कुमार, मदन लाल, शिव सेवक, अल्का अरोड़ा, केशव प्रसाद, शशि बाला, राममेहर सिंह, अशोक कुमार, राजेन्द्र कुमार, बहादुर सिंह, पृथ्वी सिंह, मोहन लाल, छांगा राम, रामबाई, रतन सिंह, सियाराम, सतनारायण, कर्ण सिंह व रमेश कुमार शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर