Newzfatafatlogo

मंडल कारा में जेल अदालत एवं जागरूकता शिविर, एक बंदी रिहा

 | 
मंडल कारा में जेल अदालत एवं जागरूकता शिविर, एक बंदी रिहा


धनबाद, 2 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के आदेश पर गांधी जयंती पर बुधवार काे मंडल कारा धनबाद में जेल अदालत का आयोजन किया गया। अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश रोशन ने बताया कि जेल अदालत में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी की उपस्थिति में मंडल कारा द्वारा जेल अदालत के लिए चिन्हित कूल 4 बंदियों को पीठासीन न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष हाजिर कराया गया। जिसमे एक बंदी डब्लू रवानी को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी के न्यायालय से रिहा किया गया।

वहीं दूसरी ओर न्यायिक पदाधिकारी व लीगल एंड डिफेंस काउंसिल की टीम द्वारा बंदियों को विभिन्न कानूनो की जानकारी विधिक जागरूकता शिविर के माध्यंम से दी गई। इस मौके पर एलएडीसीएस के चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कन्हैया लाल ठाकुर, कारा अधीक्षक, जेलर, डालसा सहायक, अरुण कुमार, सहायक मनोज कुमार, उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा