Newzfatafatlogo

19वीं राष्ट्रीय यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित

 | 
19वीं राष्ट्रीय यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित
19वीं राष्ट्रीय यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित


रांची, 11 जून (हि.स.)। बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में 15-17 जून तक 19वीं राष्ट्रीय यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम का गठन किया गया। झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सीडी सिंह के अनुसार, झारखंड के घोषित 28 सदस्यीय टीम में 17 लड़के और 9 लड़कियां शामिल हैं। इसमें खिलाडि़यों के साथ मैनेजर के तौर पर नरेश कुजूर और कोच आशु भाटिया दल में शामिल रहेंगे। झारखंड टीम 13 जून को बिलासपुर के लिए रवाना होगी।

झारखंड से लड़कों की टीम

प्रतीक सिंह, अंश कुमार सिंह और प्रज्वल कुमार, 100-100 मीटर

आशुतोष कुमार, 200 मीटर

साकेत मिंज, प्रतीक उरांव और दीपक टोप्पो, 400-400 मीटर

मो. सरवर, अमित कुमार महतो, हेमंत कुमार महतो, 1000-1000 मीटर

संजीव कुमार भारती, 110 मीटर हर्डल

पार्थ सिंह, संदीप कुमार, सुकुट केरकेट्टा, लॉन्ग जंप

अंकित किशोर, 5 किमी रेस वॉक

दुलार केरकेट्टा और दीपक मुंडा, हेप्टाथलोन

लड़कियों की टीम

पूनम मिंज, आरती मेहता, 100 मीटर

प्रियंका कुमारी साव, 200 मीटर

पूनम कुमारी, 400 मीटर

सुजना लकड़ा, शिवानी कुमारी 100 मीटर हर्डल

सबिता मुर्मू, जेवलिन थ्रो

आरती कुमारी, नेहा खलखो, 3 किमी रेस वॉक

हिन्दुस्थान समाचार/वंदना/चंद्र प्रकाश