Newzfatafatlogo

झामुमो ने दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा की

 | 
झामुमो ने दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा की
झामुमो ने दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा की


रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।

इससे पूर्व चर्चा थी कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से दुमका लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं पर अब इस घोषणा के बाद सभी प्रकार की चर्चा पर विराम लग गया है।

उल्लेखनीय है कि आईएनडीआईए गठबंधन के मुख्य घटक दल कांग्रेस ने झारखंड में अबतक सिर्फ तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। 28 मार्च को कांग्रेस की सीईसी की बैठक के बाद पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। इसमें लोहरदगा लोकसभा से सुखदेव भगत, खूंटी से कालीचरण मुंडा और हजारीबाग से जय प्रकाश पटेल को उम्मीदवार बनाया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/वीरेन्द्र