Newzfatafatlogo

नेकां नेताओं ने बैठक कर सुनी लोगों की समस्याएं

 | 
नेकां नेताओं ने बैठक कर सुनी लोगों की समस्याएं
नेकां नेताओं ने बैठक कर सुनी लोगों की समस्याएं


अखनूर, 13 फरवरी (हि.स.)। ब्लाूक खौड़ के गांव धौंचक में नेंका की ओर से मंगलवार को एक बैठक का आयोजन ब्लाक प्रधान महेन्द्र सिहं चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रधान रघुवीर सिंह थे।

बैठक में स्थानीय लोगों ने उनको पेश आ रही समस्याओं के बारे में नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं को बताते हुए कहा कि आज के समय में राजस्व विभाग में घुसखौरी जोरों पर चल रही है और खौड़ ब्लाक के 90 प्रतिशत लोग खेतीबाड़ी कर आपना गुजर बसर करते है। आए दिन लोगों को राजस्व विभाग में काम होते हैं मगर राजस्व विभाग में कभी पटवारी नहीं मिलात तो कभी तहसीलदार नहीं मिलता।

उन्होंने कहा कि जो पैसा देता है उसी का काम होता है। दूसरा सरकारी अस्पताल में डाक्टर होते ही नहीं और मजबूरन हमें नीजि अस्पतालों में ईलाज करवाना पड़ता है। पिछले 10 सालों में हमारे बच्चे बेरोजगार घुम रहे हैं। वहीं मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने झुठ की बुनियाद पर सरकार खड़ी की है। जब से भाजपा सरकार आई है तब से जम्मू कश्मीर के युवा बेरोजगारी की मार सह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके राज में युवओं को रोजगार मिला और जम्मू कश्मीर खुशहाल राज्य था। भाजपा राज में जम्मू कश्मीर में सिर्फ नशे की बढोतरी हुई है। वहीं उन्होंने 370 पर कहा कि 370 टूटने से जम्मू कश्मीर को नुक्सान हुआ है। 370 कानून वर्ष 1927 में महाराजा हरि सिंह ने इसलिए लगाया था क्योंकि जम्मू कश्मीर के लोग काफी भोले वाले हैं कोई बाहरी राज्य का व्यक्ति इन पर हकुमत ना कर सके और शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने भी महाराजा हरि सिंह के बनाए हुए कानून से छेड़ खानी नहीं की। मगर भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर की जनता के साथ धोखा किया। इस मौके पर सचिव देवी दयाल योगी, महिला मोर्चा जिला प्रधान कुलदीप कौर, युवा प्रधान राकेश शर्मा, नेंका वरिष्ठ नेता बलदेव सिहं भाऊ, युवा प्रधान खौड़ कश्मीर सिंह उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान