Newzfatafatlogo

धमतरी में कोहरा से जनजीवन प्रभावित रहा

 | 
धमतरी में कोहरा से जनजीवन प्रभावित रहा
धमतरी में कोहरा से जनजीवन प्रभावित रहा


धमतरी, 13 फरवरी (हि.स.)।तेरह फरवरी की सुबह घने कोहरे से ढकी रही। सुबह से 10 बजे तक मैदान, खेत, सड़क सहित सभी तरफ घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ गई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दो दिनों से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। घने काेहरे के कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

13 फरवरी की सुबह कोहरे के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। काफी देर से धूप खिली। वातावरण में सुबह सात से 8.30 बजे तक भारी कोहरा छाया रहा। इस दाैरान सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सावधानी बरतते हुए वाहन चालक हेडलाइट चालू कर वाहन चला रहे थे। कोहरे के कारण वाहनों की लाइट फीकी पड़ जाती थी, इसलिए 10 मीटर तक की दूरी वाले वाहन भी सामने वाले को दूर से आते प्रतीत होते थे। सुबह 10 बजे तक वातावरण में काेहरा हावी रहा। काेहरे के कारण कई विद्यार्थियों को उनके पालक अपने साथ वाहन में स्कूल छोड़ने जाते दिखे। आसमान बादल भी छाए रहे। इसलिए सूर्यदेव के दर्शन काफी देर से हुअा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छंटने के के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा