Newzfatafatlogo

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदीः विष्णुदत्त शर्मा

 | 
भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदीः विष्णुदत्त शर्मा
भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदीः विष्णुदत्त शर्मा


मोदी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना हैः शर्मा

पन्ना, 3 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का लगातार विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित बनाने के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल रणनीति से देश और प्रदेश के हर बूथ पर चुनाव जीतकर ऐतिहासिक बहुमत से नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा बुधवार को पन्ना में अपने नामांकन दाखिल करने से पहले आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सिर्फ 12 दिन का समय मिला था, लेकिन खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथम मेहनत से करीब पांच लाख वोटों से पार्टी को जीत मिली। आपने पिछला चुनाव जिताकर जिस कमल के पुष्प को दिल्ली भेजा था, आज वह स्वर्ण कमल का फूल बनकर आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने और 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़ना है। हर बूथ पर 370 नए वोट पार्टी में जोड़कर हमें खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में जीत का इतिहास बनाना है। भाजपा में प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर चुनाव लड़ता है, लेकिन यह चुनाव कई मामलों में बहुत अलग है। इस लोकसभा चुनाव में तो भारत की जनता ही मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले मैदान छोड चुकी है, समाजवादी पार्टी यहां प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। पहले उत्तरप्रदेश से लोकर प्रत्याशी दिया फिर बदला। जो प्रत्याशी नहीं तय कर पा रहे वे बुन्देलखण्ड और खजुराहो की जनता का क्या भला करेंगे। आप सभी जनता जनार्दन भाजपा को वोट देकर मोदी के हाथ को मजबूत बनाएं।

भाजपा ही देश का विकास कर सकती हैः डॉ. महेन्द्र सिंह

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रोड शो में कहा कि भारत में भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है जो देश का विकास करती है। बाकी राजनीतिक दल खुद का विकास करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने देश में वर्षों तक शासन किया, लेकिन उसने देश की गरीबी हटाने और गरीबों का कल्याण करने के लिए कोई कार्य नहीं किया। गरीबों, किसानों, युवाओं और समाज के हर जाति वर्ग के विकास और कल्याण की चिंता अगर किसी ने की है तो भाजपा सरकार ने ही किया है। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की विकास को गति मिली। आज देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने अपने विकास किया। कई नेताओं तो खुद के परिवार का विकास करने के लिए राजनीतिक का गठन कर लिया और राजनीति में परिवाद को जन्म दिया।

मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल में जो विकास हुआ वह कभी नहीं हुआः प्रहलाद पटेल

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा यहां से पार्टी प्रत्याशी हैं, उन पर पूरे मध्यप्रदेश के पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी है। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता और खजुराहो लोकसभा की देवतुल्य जनता भाजपा का प्रत्याशी बनकर गांव-गांव, घर-घर संपर्क करें और विष्णुदत्त शर्मा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।

मंत्री पटेल ने कहा कि विकास का रास्ता बुंदेलखंड से निकलता है। प्रधानमंत्री मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल में जितने विकास और उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, उतना आजादी के बाद की किसी भी सरकार ने कार्य नहीं किए। भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वालों को क्या सजा मिलनी चाहिए, यह बुंदेलखंड की जनता तय करे। आप सभी लोग खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्री विष्णुदत्त शर्मा बनकर प्रचार करें और चुनाव कार्य संभालें। आप सभी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएं।

जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए देश का विकास किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रशंसनीय कार्य किए हैं। आप लोग मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट दें।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश