Newzfatafatlogo

एनजीओ बॉर्डर यूथ हेल्पिंग हैंड ने सीएचसी अस्पताल में सफाई अभियान चलाया

 | 
एनजीओ बॉर्डर यूथ हेल्पिंग हैंड ने सीएचसी अस्पताल में सफाई अभियान चलाया
एनजीओ बॉर्डर यूथ हेल्पिंग हैंड ने सीएचसी अस्पताल में सफाई अभियान चलाया


रामगढ़, 13 फरवरी (हि.स.)। एनजीओ बॉर्डर यूथ हेल्पिंग हैंड द्वारा एनजीओ के अध्यक्ष सैंटी चौधरी की अध्यक्षता में सीएचसी अस्पताल रामगढ़ में मंगलवार को सफाई अभियान चलाया गया।

इस अभियान में बीएमओ लखविंदर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। एनजीओ बॉर्डर यूथ हेल्पिंग हैंड के अध्यक्ष सैंटी चौधरी ने श्रमदान देते हुए सीएचसी रामगढ़ अस्पताल की सफाई करते हुए कहा कि हमें अपने सामाजिक दायित्व को समझना चाहिए व प्रत्येक सिविल को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए ताकि अपने शहर व गांव को साफ व स्वच्छ बनाया जा सके।

इससे बीमारियों को भी जड़ से खत्म किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जब तक हम स्वयं जागरूक नहीं होंगे तब तक इस गंदगी को खत्म नहीं किया जा सकता। इसलिए सबसे पहले हमें जागरूकता अभियान चलाते हुए अपने आसपास की सफाई रखना बहुत जरूरी है। बीएमओ लखविंदर सिंह ने कहा कि सभी का यह कर्तव्य बनता है की साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान दें और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि एनजीओ बॉर्डर यूथ हेल्पिंग हैंड हमेशा ही सामाजिक जागरूकता कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाता रहा है। इसलिए संस्था के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस मौके एनजीओ के सभी सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान