Newzfatafatlogo

भारत माता का विरोध कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में : बाबूलाल मरांडी

 | 
भारत माता का विरोध कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में : बाबूलाल मरांडी
भारत माता का विरोध कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में : बाबूलाल मरांडी


रांची, 20 नवंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को कांग्रेस पार्टी एवं हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का भारत विरोधी बयान कोई नया या पहली बार नहीं है बल्कि भारत माता का विरोध कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में शामिल है।

उन्होंने कहा कि अनेक अवसर पर कांग्रेस के चरित्र उजागर हुआ है। चाहे टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थन में कांग्रेस का खड़ा होना हो या फिर चीन और ब्रिटेन में भारत विरोध की बात हो। उन्होंने कहा कांग्रेस को तो भारत शब्द से ही चिढ़ है जिसके कारण जी-20 के निमंत्रण पत्र में भारत शब्द से कांग्रेस सवाल उठाने लगी थी। कहा कि कांग्रेस पार्टी तो भारत विरोधी जॉन सोरोस के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनता की सेवा के लिए नहीं बल्कि परिवार के लिए और कमाने के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि जबसे हेमंत सरकार बनी है झारखंड में चारों तरफ लूट और भ्रष्टाचार है। मुख्यमंत्री दलाल बिचौलिए को अच्छे पदों पर बैठकर जनता की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। ईडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपये आईएएस पदाधिकारियों, दलालों, बिचौलियों के ठिकानों से बरामद हुए जिनमें कई आज जेल में हैं।

उन्होंने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री खुद ईडी जांच के घेरे में हैं लेकिन पांच समन के बाद भी वे हाजिर नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि ईडी मुख्यमंत्री पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करे अन्यथा कानून और ईडी से जनता का भरोसा उठ जायेगा। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में विकास कार्य ठप हैं। उद्योग धंधे नहीं लग रहे, इसलिए पलायन बढ़ रहा, जिसके कारण उस वर्ग की आबादी भी घटती है।

हिन्दुस्थान समाचार/वंदना/प्रभात