Newzfatafatlogo

कांग्रेस ने राज्य में किए अभूतपूर्व काम, 125 सीटें जीतकर बनाएंगे पुन: सरकार : शर्मा

 | 
कांग्रेस ने राज्य में किए अभूतपूर्व काम, 125 सीटें जीतकर बनाएंगे पुन: सरकार : शर्मा


कांग्रेस ने राज्य में किए अभूतपूर्व काम, 125 सीटें जीतकर बनाएंगे पुन: सरकार : शर्मा


बीकानेर, 21 नवंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मंगलवार को बीकानेर में कहा कि भाजपा झूठ बोलकर गुमराह कर रही है। कांग्रेस ने राजस्थान में अभूतपूर्व काम किए है। वर्ष-2018 में कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र 96 प्रतिशत पूर्ण हुआ है। आने वाले विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस 125 सीटें जीतकर पुन: सरकार बनाएगी।

बीकानेर संभाग मीडिया प्रभारी रितु चौधरी, संगठन महासचिव नितिन वत्सस की मौजूदगी में शर्मा ने मीडियाकर्मियों से कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में बेहतर काम किये हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विकास को लेकर एक देश को एक नई दिशा दी है। न केवल आम नागरिक, किसान, युवा और गरीब परिवारों को देखते हुए ऐसी योजनाएं बनाई है जिन्हें बरसों तक याद किया जाएगा। साथ ही उन योजनाओं का फायदा प्रदेशवासियों को मिला है और आगे भी सरकार बनी तो जारी रहेगा। शर्मा ने यह भी कहा कि साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से लागू किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र कांग्रेस के घोषणा पत्र के सामने कुछ भी नहीं है। रोजगार देने के लिए हमने 2030 तक विजन बनाया है जबकि बीजेपी के लोगों के विजन नाम की कोई चीज नही है। ओपीएस हमने लागू की है जबकि पीएम मोदी के दबाव में भाजपा के पास जवाब नहीं है। एमएसपी को लेकर हम कानून की बात कर रहे हैं जबकि एमएसपी बीजेपी के पास है ही नहीं जो है वह छलावा कर रही है। हमने घोषणा पत्र में गिग वर्कर्स को भी जोड़ा है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर