राज्यपाल मिश्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के जन्मदिन पर बधाई देते हुए किया अभिनंदन
                               | Nov 21, 2023, 16:58 IST
                              
                           
                         
                           
                         
 
जयपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जन्म दिन पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में उनको बधाई देते हुए अभिनंदन किया।
राज्यपाल मिश्र ने इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। उन्होंने ईश्वर से पटेल के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी
