Newzfatafatlogo

प्रांत में 11 हजार स्थानों पर मनाया जाएगा रामोत्सव: विहिप

 | 
प्रांत में 11 हजार स्थानों पर मनाया जाएगा रामोत्सव: विहिप
प्रांत में 11 हजार स्थानों पर मनाया जाएगा रामोत्सव: विहिप


रांची, 03 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की बैठक प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत की अध्यक्षता में बुधवार को हरमू रोड स्थित प्रांत कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य रूप से धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान, श्री रामोत्सव कार्यक्रम की पूर्ण योजना एवं आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड प्रांत के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर 11,000 स्थानों में रामोत्सव का कार्यक्रम किया जाएगा। हर पंचायत में कम से कम चार स्थानों पर रामोत्सव मनाने की योजना बनाई गई। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा झारखंड प्रांत में नौ अप्रैल वर्ष प्रतिपदा से 24 अप्रैल श्री हनुमान जन्मोत्सव तक रामोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र सहमंत्री डॉ बिरेंद्र साहू, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा यादव, प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष नेत्रगांवाकर, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत बजरंग दल संयोजक दीपक ठाकुर, मातृशक्ति प्रमुख दीपारानी कुंज, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह सह प्रमुख प्रिंस अजमानी, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा, प्रांत कोषाध्यक्ष मदन बागड़िया, प्रांत सत्संग प्रमुख रंजन सिन्हा, परियोजना सहप्रमुख रेणु अग्रवाल, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन प्रांत धर्म प्रसार सहप्रमुख सच्चिदानंद सहित प्रांत विभाग एवं जिले के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र प्रकाश