Newzfatafatlogo

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आराेपित गिरफ्तार

 | 
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आराेपित गिरफ्तार


नवादा,11 जनवरी (हि.स.)।नवादा में एक 35 वर्षीय युवक ने 6 साल की बच्ची के साथ शनिवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्मी युवक नवादा जिले के सीतामढ़ी थाने के बैजनाथपुर गांव निवासी जीवन कुमार का पुत्र विवेक कुमार है।

घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि गांव के विवेक कुमार 6 वर्षीय बच्ची को चॉकलेट का प्रलोभन देकर उसे सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इधर बच्ची के परिजन उसे खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि बच्ची को एक युवक ले जा रहा था। इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी। इसी बीच बच्ची रोते हुए अपने घर की ओर आ रही थी।

पीड़ित बच्ची ने घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन सीधे बच्ची को लेकर सीतामढ़ी थाना पहुंच गए और वहां घटना की पूरी बात बताई। थाना अध्यक्ष ने घटना की जानकारी एसपी को दिया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के थोड़ी देर बाद ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराकर 164 के बयान के लिए न्यायालय ले गई है। एसपी अभिनव धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। घटना के बाद दुष्कर्मी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन