Newzfatafatlogo

सहारनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का हुआ भव्य स्वागत

 | 
सहारनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का हुआ भव्य स्वागत
सहारनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का हुआ भव्य स्वागत


सहारनपुर, 11 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मेरठ प्रांत के तत्वावधान में स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास के लिए 15 दिवसीय (01 जून से 16 जून 2024 तक) संघ शिक्षा वर्ग शालेय सरस्वती विहार हायर सेकेंडरी, चुनहटी फाटक में चल रहा है। संस्कार की इस पाठशाला में लगभग 400 स्वयंसेवक राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ शारीरिक, बौद्धिक, अनुशासन, व्यवस्था और संस्कार का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

इस प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षा ले रहे शिक्षार्थियों का पथ-संचलन मंगलवार की शाम पांच बजे से निश्चित रूट सरस्वती विहार हायर सेकेंडरी स्कूल से आरंभ होकर दिल्ली सहारनपुर रोड पर जीएसटी ऑफिस के निकट सरस्वती विहार बालिका विद्यालय में संपन्न हुई।

आरंभ में अपने राष्ट्रीय सेविका समिति की बहनों ने सभी स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। पथ-संचलन में अनेकों परिवारों ने स्वयसेवकों का पुष्प वर्षा की। आज समाज से भी बहुत संख्या महानुभाव पथ-संचलन दर्शन के लिए पधारें और समाज से आये बंधुओं के अनुभव में सामूहिकता और आदर्श व्यवहार की चर्चा मुख्य रूप से रही।

वर्ग के पालक एवं मेरठ प्रांत के सह प्रचारक विनोद ने बताया कि हर समाज में देशभक्त, अनुशासित, चरित्रवान और नि:स्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों की आवश्यकता रहती है। संघ ऐसे लोगों को तैयार कर उनको संगठित करने का कार्य करता है। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में हमारा देश सर्वश्रेष्ठ हो, आथिक दृष्टि से वह स्वावलंबी और सम्पन्न हो, इसके लिए संघ संपूर्ण समाज को संगठित करने का प्रयास करता है। कार्यकर्ता विकास वर्ग इसका एक सोपान है। वर्ग में आयोजित प्रदर्शनी समाज को एक दृष्टि देती है कि भारत का जीवन एक प्राचीन विचार है, एक चिंतन है। यह जीवन दृष्टि एकात्म और सर्वांगीण है और यही जीवन दृष्टि भारत की पहचान है। वर्ग में व्यवस्था व शिक्षण कार्य की दृष्टि से लगभग 150 कार्यकर्ता दिन रात जुटे हुए हैं। वर्ग में प्रातः 4:00 से रात्रि 10:00 बजे तक विभिन्न प्रकार के शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षार्थी राष्ट्र सेवा मे जुटने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

वर्ग का सार्वजनिक समापन कार्यक्रम 16 जून सायं पांच बजे होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। समापन कार्यक्रम में समाज के सभी बंधु सादर आमंत्रित हैं। पथ-संचलन कार्यक्रम मे वर्ग के सर्वाधिकारी दिनेश कुमार का सानिध्य रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहन/दीपक/आकाश