Newzfatafatlogo

मेरठ में सच्ची सहेली ने किया पीरियड फेस्ट का आयोजन, निकाली यात्रा

 | 
मेरठ में सच्ची सहेली ने किया पीरियड फेस्ट का आयोजन, निकाली यात्रा
मेरठ में सच्ची सहेली ने किया पीरियड फेस्ट का आयोजन, निकाली यात्रा


मेरठ में सच्ची सहेली ने किया पीरियड फेस्ट का आयोजन, निकाली यात्रा


मेरठ में सच्ची सहेली ने किया पीरियड फेस्ट का आयोजन, निकाली यात्रा


मेरठ में सच्ची सहेली ने किया पीरियड फेस्ट का आयोजन, निकाली यात्रा


मेरठ, 16 मई (हि.स.)। पिछले वर्ष आयोजित हुए पीरियड फेस्ट की सफलता के बाद सामाजिक संस्था सच्ची सहेली ने गुरुवार को मेरठ में पीरियड फेस्ट का आयोजन किया। इस दौरान पैड यात्रा निकाली गई।

जिला प्रशासन और एसबीआई फाउंडेशन की सहायता से सामाजिक संस्था सच्ची सहेली दिल्ली ने पीरियड फेस्ट यानी माहवारी मेला का आयोजन किया। तेजगढ़ी सर्किल से पैड यात्रा के साथ पीरियड फेस्ट शुरू हुआ। पैड यात्रा में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं और 100 शिक्षकों ने भाग लिया। सच्ची सहेली की टीम और सभी प्रतिभागी सड़क पर नारे लगाते हुए सभी को यह संदेश दे रहे थे कि माहवारी पर छुप-छुप कर बात करने की बजाए हम खुल कर बात करेंगे। सभी ज़ोर-शोर से “हम बोलेंगे मुँह खोलेंगे, तभी जमाना बदलेगा’ जैसे नारे लगाते हुए चले। इस पैड यात्रा का उद्देश्य मासिक धर्म के परिप्रेक्ष्य में नकारात्मकता व भ्रांतियों को तोड़ना रहा। साथ ही यह बताना है कि मासिक धर्म सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है कोई शर्म की बात नहीं है।

28 मई को अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में गुरुवार को पीरियड फेस्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं के साथ छात्रों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पैड यात्रा के बाद पीरियड फेस्ट की गतिविधियां चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित की गयीं, जहां विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मासिक स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता अभ्यासों को बढ़ावा दिया गया। माहवारी मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह की स्टॉल्स लगाए गए। बच्चों के लिए विशेष फन ज़ोन बनाया गया। जहां पर बच्चों ने खेल के माध्यम से माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को तोड़ा। साथ ही पैड ज़ोन और सच्ची सहेली की स्टाल पर माहवारी और किशोरावस्था से संबंधित जानकारियां दीं। इस कार्यक्रम में विभोर ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही स्कूल के बच्चों ने अपनी कला के प्रदर्शन से समां बाँध दिया। सच्ची सहेली एनजीओ की संस्थापक डॉ. सुरभि सिंह ने बच्चों के मन से माहवारी को लेकर शर्म और डर को हटाने के लिए प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने सच्ची सहेली के इस क़दम की सराहना की। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने शिक्षा की शक्ति का महत्व बताया।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/सियाराम