Newzfatafatlogo

सिक्किम के राज्यपाल पहुंचे गड़ौली धाम, श्रीराम कथा का किया रसपान

 | 
सिक्किम के राज्यपाल पहुंचे गड़ौली धाम, श्रीराम कथा का किया रसपान
सिक्किम के राज्यपाल पहुंचे गड़ौली धाम, श्रीराम कथा का किया रसपान


मीरजापुर, 20 नवम्बर (हि.स.)। सिक्किम प्रांत के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य सोमवार को मीरजापुर आए और विंध्य-काशी के बीच मां गंगा की गोद में गड़ौली धाम में आयोजित नौ दिवसीय शिव चरित श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रीराम कथा का रसपान किया। वहीं राष्ट्रीय कथावाचक रमेश भाई ओझा ने मधुर वाणी से माता सबरी और प्रभु श्रीराम के मिलने की कथा सुना मंत्रमुग्ध किया। कथा के बीच-बीच में भगवान श्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज रहा था।

राष्ट्रीय कथावाचक ने कहा कि सबरी के आश्रम में जब प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण के साथ पहुंचे तो सबरी का मन प्रफुल्लित हो उठा। सबरी ने दोनों भाईयों का चरण पखार कर आसन पर सादर से बैठा कर रसीले स्वादिष्ट कंद मूल और फल खिलाए। श्रीराम ने सबरी को नवधा भक्ति का ज्ञान दिया। भगवान के दर्शन प्राप्त कर वह योगाग्नि से देह त्याग कर दुर्लभ हरि पद में लीन हो गई। राज्यपाल के आगमन पर सबसे पहले पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/आकाश