Newzfatafatlogo

सपा अध्यक्ष ने आबिद रजा का राष्ट्रीय सचिव पद से दिया इस्तीफा नामंजूर किया

 | 
सपा अध्यक्ष ने आबिद रजा का राष्ट्रीय सचिव पद से दिया इस्तीफा नामंजूर किया
सपा अध्यक्ष ने आबिद रजा का राष्ट्रीय सचिव पद से दिया इस्तीफा नामंजूर किया


लखनऊ, 04 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए सियासी समीकरण ठीक बैठते नहीं दिख रहे हैं। टिकटों के बदलने की कड़ी के बीच जिम्मेदारियों से भी संगठन पदाधिकारी अपने पैर खींचते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा है। हालांकि उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आबिद रजा के मांग पत्र पर उन्हें आश्वासन देते हुए उनका पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से दिया गया इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। अखिलेश यादव ने आबिद रजा से समाजवादी पार्टी के पक्ष में पूरे उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए भी कहा है। यह जानकारी गुरुवार को मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी द्वारा दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/विद्याकांत