Newzfatafatlogo

झारखंड़ कुशवाहा महासभा का महिला राज्य सम्मेलन आयोजित

 | 
झारखंड़ कुशवाहा महासभा का महिला राज्य सम्मेलन आयोजित
झारखंड़ कुशवाहा महासभा का महिला राज्य सम्मेलन आयोजित


कोडरमा, 13 फरवरी (हि. स.)। झारखंड़ कुशवाहा महासभा का एक दिवसीय महिला राज्य सम्मेलन कार्यक्रम कोडरमा जिला के डोमचांच मेहता भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड़ कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकीम महतो, प्रदेश महिला अध्यक्ष लीलावती मेहता, प्रदेश सचिव उचित महतो, प्रदेश महासचिव सत्यदेव वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता संजय शान, पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, बटेश्वर मेहता, रूबी देवी, प्रियंका देवी आदि मौजूद रहीं।

कार्यकम में कुशवाहा समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा किया गया और बताया गया कि आज के वर्तमान दौर में महिलाओं को भी संगठित होने की आवश्यकता हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ रहीं हैं।

कमिटी का विस्तार भी किया गया। नारी शक्ति जिंदाबाद कुशवाहा समाज जिंदाबाद के नारे भी महिलाओं ने लगाया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा देवी ने किया।

हिंदुस्थान समाचार/ संजीव