Newzfatafatlogo

सुन्दरनाथ धाम के सौंदर्यीकरण के लिए 14 करोड़ में वित्तीय वर्ष में 3.52 करोड़ की राशि जारी

 | 
सुन्दरनाथ धाम के सौंदर्यीकरण के लिए 14 करोड़ में वित्तीय वर्ष में 3.52 करोड़ की राशि जारी


अररिया,04 फरवरी(हि.स.)। कुर्साकांटा के सुन्दरनाथ धाम के सौंदर्यीकरण और पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए 14 करोड़ 10 लाख 91 हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति बिहार सरकार के वित्त विभाग से मिल चुकी है।स्वीकृत राशि में से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रथम किस्त के रूप में 3 करोड़ 52 लाख 72 हजार 750 रूपये की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति भी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को मिल चुकी है।मामले को लेकर पर्यटन विभाग के उप सचिव ने महालेखाकार को पत्र जारी सूचित किया है।

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से सुन्दरनाथ धाम में योजना के अंतर्गत चहारदीवारी, पार्किंग, घाट, शौचालय ब्लॉक, दुकानों का निर्माण तथा साइट के विकास संबंधित कार्य किए जाएंगे।24 माह में योजना से संबंधित कार्य पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुन्दरनाथ धाम के सौंदर्यीकरण और विकसित करने के साथ इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी।जिसके आलोक में वित्तीय वर्ष में 3 करोड़ 52 लाख 72 हजार 750 रूपये की राशि स्वीकृत किया गया है।मुख्यमंत्री की घोषणा के तुरंत बाद ही राशि आवंटन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह,सुंदरी मठ न्यास समिति के अध्यक्ष सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल,समिति सचिव नरेन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता, हेरम कुमार सिंह,विजय केशरी सहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर