रांची में दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों की चोरी
Jan 10, 2025, 19:39 IST
| रांची, 10 जनवरी (हि.स.)। शहर के कांके रोड के विद्यापति नगर स्थित ईश्वरी एन्क्लेव में दिनदहाड़े शुक्रवार को लाखों का चोरी का मामला प्रकाश आया है। फ्लैट के मालिक यशवंत सिंह के मुताबिक, घर में कोई नहीं था। दो लोग कार में आये और घर का ताला तोड़कर सात लाख रुपये नकदी और 25 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर फरार हो गये। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में यशवंत सिंह ने अज्ञात दो चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि वारदात की जांच-पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज मिला है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे