अतिवर्षा को देखते हुए सजगता और सतर्कता जरूरीः मुख्यमंत्री डॉ. यादव
| Aug 2, 2024, 22:09 IST
भोपाल, 2 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। भोपाल समेत आसपास के इलाके में गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार की रात तक लगातार जारी है। इसी बीचमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिवर्षा को देखते हुए आवश्यक सजगता और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मंत्रालय में बैठक में निर्देश दिए कि सभी बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें और आवश्यकता होने पर तत्काल आमजनता को आगाह किया जाए ताकि कहीं भी कोई दुर्घटना न हो। अतिवर्षा व बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रपटों और पुलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर
