अपने मताधिकार का प्रयोग करें : अनिल पालटा
May 16, 2024, 20:04 IST
| 

रांची, 16 मई (हि. स.)। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निश्मन सेवा के महानिदेशक सह महासमादेष्टा अनिल पालटा ने कहा कि रांची में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि होमगार्ड और फायर सर्विस के जितने पदाधिकारी और कर्मी रांची में प्रतिनियुक्त हैं, उन सभी से अपील है, कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें। समय पर मतदान केंद्र में जाकर वोट दें, वोट के माध्यम से ही आप अपने जीवन में सही तरीके से परिवर्तन ला सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ विकास